बसना

पीएम के मन की बात का 100 वां संस्करण कार्यक्रम : डॉ.सम्पत अग्रवाल ने 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात, दिखे उत्साहित

बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 100 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा मण्डल गढफुलझर अंतर्गत ग्राम देवरी (पिलवापाली) बूथ संख्या 256 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व नीलांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठकर सुना।

मन की बात पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। हम सब को एक साथ मिलकर राष्ट्रहित के लिए मोदी जी के द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश में शिक्षा व स्टार्टअप में हो रही बदलाव को भी समझाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जलाया गया एक छोटा सा दीपक भी पूरे समाज को रोशन कर सकता है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आज देशभर में शिक्षा एवं स्टार्टअप को लेकर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश जोशी, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, विधानसभा कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, संयोजक निर्मलदास, हरजिंदर सिंह,गढफुलझर सोसाइटी अध्यक्ष शिवकिशोर साहू, सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी, खोलबाहरा निराला, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा,राहुल चतुर्वेदी, सोनू छाबड़ा,उत्तर पटेल, उपेन्द्र साव, वीरेंद्र प्रधान, कमल ध्वज पटेल, चमरा स्वर्णकार, मुकेश प्रधान, चमन सेन, कन्हैया प्रधान, सतीश प्रधान, गोपाल गडतिया, सरपंच डॉ.मोहन साव, भाजपा नेता जसबीर सिंह जटाल, मीरा साव, मंजूलता दास, अजय प्रधान, ललित साहू, उद्धव पटेल, ब्रजेन्द्र प्रधान, जयंत साव सहित 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे, उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम से उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button