बसना

अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, कहा – मनोकामना पूर्ति और सफलता के लिए हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए।

बसना। ग्राम भैसाखुरी (गोलाडीपा) के अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन बैठकी में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की। आयोजक समिति द्वारा पुष्पहार से स्वागत तथा श्रीफल, अंगवस्त्र व सिर मुकुट भेंटकर सम्मान किया गया।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का जो व्यक्ति निरंतर जाप करता है। उसके जीवन में कभी भी विघ्न या बाधा नहीं आ सकती है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख शांति, धन और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। और हर कार्य में संतुष्टि मिलती है। यह मंत्र सीधे भगवान सृष्टि निर्माता से जोडता है। यह बहुत ही सरल मंत्र है। इस मंत्र का नित्य जाप करने से जीवन में पवित्र या दैवीय प्रभाव उत्पन्न होता है। मनोकामना पूर्ति और सफलता के लिए हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाराज नवीन नंदे, ग्राम पुजारी चितरंजन दास, यजमान जानकी जीवन प्रधान, ग्राम गौटिया मोहन गोपाल प्रधान, जेके प्रधान, गजानंद प्रधान, भागीरथी सोन, नीलांचल सेवा समिति बिजरांभाठा सेक्टर प्रभारी संतलाल नायक,नीलांचल सेवा समिति ग्राम प्रभारी सतीश नायक, नेतरंजन दास, फिरतुराम सोन, सुंदर सिंग सोन, शैलेन्द्र कुमार प्रधान, देवेंद्र सोन, साहनु सोन, चन्द्रभानू साहू, धुपेसारंजन साहू,सहित ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button