
गढ़फुलझर:सर्व झरिया धोबी समाज मिलन समारोह में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल
बसना(छत्तीसगढ़)// सर्व झरिया धोबी समाज फुलझर राज के द्वारा महा सम्मेलन का आयोजन गढ़फुलझर के राम चंडी मंदिर प्रांगण में किया गया।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
सर्वप्रथम समाज प्रमुख एवं सदस्यों के द्वारा श्री अग्रवाल जी का चंदन वंदन,पुष्पहार व वस्त्र परिधान से हार्दिक स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक में नेतन धोबिन दाई की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेकर समाज सदस्यों व क्षेत्रवासियों स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना की।
श्री अग्रवाल ने उपस्थित वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए समाज की एकता को बनाए रखने के लिए स्वागत अभिनंदन किया तथा नीलांचल सेवा समिति के समस्त जनहित सेवा कार्यों के बारे में बताया व नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।
आगे कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को साकार करना नीलांचल सेवा समिति का प्रथम उद्देश्य है।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी खोलबहरा निराला, संयोजक हरजिंदर सिंह हरजु, सह प्रभारी लोकनाथ साव, कुशल रात्रे, अनंत मिरी, सफेद लाल निर्मलकर, कुंजल सेठ, अजय निर्मलकर, धनीराम करसाल, शोभाराम सेठ समेत सर्व झरिया धोबी समाज के प्रमुख व सदस्य उपस्थित रहे।



