पिथौरा

ग्राम सुखीपाली में आयोजित अखंड रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा.ग्राम सुखीपाली में आयोजित अखण्ड रामायण में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। एवं श्रीराम जी, लक्ष्मण जी, माता सीता जी व हनुमान जी के छाया चित्र की पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक समिति के द्वारा फुलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुषोत्तम भगवान श्रीराम का हमारे छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। भगवान श्री राम हमारे ईष्ट व आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषि, मतंग ऋषि, अगस्त ऋषि, कंक ऋषि, भगवान ऋषभदेव, माता शबरी, गिद्ध राज जटायु का छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। हम अपने छत्तीसगढ़ में भांजा को भगवान श्री राम जी के रूप में देखते हैं क्योंकि श्री राम जी की माता कौशल्या हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में 26 फरवरी को गढफुलझर, 05 मार्च को पिरदा एवं 12 मार्च को बसना नगर में आयोजित किये जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी दी।और कहा आप सभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी और सुझाव के लिए स्वास्थ्य शिविर में अवश्य पहुंचे।

इस मौके पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, जनपद सदस्य अजय नायक, सरपंच सुधीर प्रधान, सेक्टर प्रभारी कन्हैया प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, पदुमलाल साहू, सदानंद भोई, बुदेश्वर साहू, मधुसूदन पाण्डेय, बुधराम साहू, मालिक राम पटेल, पदुम साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button