Uncategorized

नीलांचल सेवा समिति जनसंपर्क: डॉ.सम्पत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों की चर्चा करते लगभग 60 लोगों को नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता दिलाई गई।

पिथौरा / नीलांचल सेवा समिति की जनसंपर्क टीम के द्वारा बसना अंचल के ग्राम आरंगी (टुकड़ा) में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा नरसेवा-नारायण सेवा की तथ्य को साकार रूप देते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र शिविर,रक्तदान शिविर, शिक्षा,खेल-खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने इत्यादि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक संख्या में नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर जनसेवा कार्यों का लाभ लेने की बात कही।

इस दौरान जनसंपर्क टीम ने ग्राम आरंगी (टुकड़ा) में लगभग 60 लोगों को नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता दिलाकर स्वागत सम्मान किया।

इस विशेष बैठक में नीलांचल जनसंपर्क टीम से केके शर्मा,अश्वनी प्रधान, विजय पटेल,सुनील चौहान के साथ ग्राम आरंगी (टुकड़ा) में नेहरू, रीना अलहाद, सेवती,अरवन, सुशीला, अंकुर, फुलबाई,राजेंद्र, सरस्वती, अभिमन्यु, पुष्पा,रायमती, ऋषिकेश, सावित्री, धनंजय, कैलाश, चंपा, सरोजिनी, विपिन, प्रेमशिला, सकीना, रोहित, अनंत, सुनील, सुरेश, केशव, प्रहलाद, पूजा, रंभा, अमर, शंकर, कस्तूरी, गौरी, नरेश, शशि, बिरंचि, कौशल्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button