पिथौरा

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “चलबो गौठान-खोलबो पोल” अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के गौठान का किया निरीक्षण ।

पिथौरा। राज्य की कांंग्रेस सरकार द्वारा बहुप्रचारित गौठान योजना की जमीनी सच्चाई को जानने और भ्रष्टाचार को उजगार कर जन जागरूकता के लिए भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ‘चलबो गौठान खोलबो पोल’ नाम से चलाये जा रहे इस निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश भर के गौठानो में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर जनसमूह से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनी में स्थित गौठान में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव मार्गदर्शन एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जानकारी इकट्ठा किया।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि गौठान में नाम पर पूरे प्रदेश के हजारों करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। गौठान में न तो गाय है, न तो गाय के लिए चारा है और न ही पीने के लिए पानी है। न तो साफ सफाई है। कांग्रेस सरकार ने गौठान योजना के नाम पर पूरी राशि का अनाप-सनाप वितरण किया गया है जिसे उजागर करने के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में “चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हम सभी भाजपा बसना विधानसभा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जन जन को जागरूक करने का संकल्प लिया है।

इस दौरान जनपद सदस्य हेमकुमार सिदार, सरपंच उमेश प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणी बारीक, बसंत साहू, सह प्रभारी अजय प्रधान, कोषाध्यक्ष गोपाल गडतिया, जोन प्रभारी मनोज प्रधान, पीताम्बर प्रधान आदि मौजूद रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button