
गढफुलझर मण्डल के प्रत्येक ग्रामों में भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार वाहन को दिखाई हरि झण्डी
बसना विधानसभा के ग्राम गढफुलझर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महा जनसंपर्क अभियान व विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने श्री श्री श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की विकास व छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने भाजपा सरकार बनाने की कामना की एवं जन संपर्क करते भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा गमछा से सम्मान किया तथा केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की अबतक की उपलब्धी को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे।
पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बसना विधानसभा के क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए एलईडी रथ को रवाना किया गया है। यह रथ विधानसभा स्तर में गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां दिखा रही है।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि जन-धन योजना, आयुष्मान योजना, स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण व अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सभी योजनाएं गरीबों के लिए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है। मोदी सरकार के जनहित में गरीबों के बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहा है, ताकि उनका जीवन स्तर खुशहाल हो सके।
इस दौरान महाराज प्रमोद प्रधान, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, महासमुंद उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री जसवंत कौर, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, गढफुलझर महामंत्री प्रहलाद साहू, गढफुलझर महामंत्री नरेंद्र साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, गढफुलझर मण्डल प्रभारी महेन्द्र प्रधान, सेक्टर सचिव गजानंद पाण्डे, ग्राम प्रभारी नानकसागर हेमंत बंधू, पदमन प्रधान, बसना ब्लॉक पटेल संघ अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह, युवा मोर्चा ओमप्रकाश साहू, पूर्व सैनिक निरंजन भोई, भाजपा आईटीसेल जिला प्रभारी नवीन साव, नानकसागर बूथ अध्यक्ष श्यामलाल प्रधान, राजेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।