महासमुन्दशिक्षा

पिथौरा: कन्या शाला के व्याख्याता सीएस साहू हुए सेवानिवृत्त, छात्र- छात्राओं ने दी भावभीनी विदाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विदाई सम्मान का हुआ आयोजन

महासमुंद। पिथौरा नगर के शा. क. उ. माध्यमिक विद्यालय में सोमवार 31 जुलाई 2023 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा निवृत्त होने जा रहे व्याख्याता सीएस साहू के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षक साथियो ने गीत, कविता और शुभकामना संदेश आदि सांस्कृतिक समारोह विदाई सम्मान मे पेश किया और भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि सेवा निवृ होने जा रहे व्याख्याता वाणिज्य श्री सी. एस.साहु सर जी ने कहा कि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। हमें समय के प्रति सचेत रहना चाहिए और समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युग में शिक्षा के बिना व्यक्ति न तो खुद का भला कर सकता है और न ही देश व समाज का विकास कर सकता है।विदाई सम्मान समारोह के कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य श्री ए. आर. बरिहा,विशिष्ट अतिथि रंजीत सिंह उ. मा. वि. पिथौरा प्राचार्य श्री जयंत महापात्र, सेजेस पिथौरा प्राचार्य श्री एम. डी. प्रधान, शा. क. उ. मा. वि. के शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं लोकप्रिय पार्षद श्री राजू सिन्हा तथा राजयपाल पुरस्कृत शिक्षक आर. टंडन एवं एन. के. नायक सर रहे। समस्त विद्यालय् स्टाफ एवं श्री सी. एस. साहू के परिवार जनों के द्वारा शुभकामना वाचन ,उद्बोधन एवं समूह गायन प्रस्तुत किया गया। जिसमे ए. एस. खान सर, शंकर गोयल सर, डी. के. साहु सर, जे. पटेल मैडम,लीलिमा साहू,व्ही. एल. पटेल मैडम,अंकिता ठाकुर मैडम केशव निशाद सर, पी. के. साहु ,जी. एम. साहु,विजय सिन्हा, रोहिला एवं रेनुका ,श्री अमरसिंग पटेल सर,बी.एक्का मैडम,तिर्की मैडम,कमला यादव मैडम,रमा,मार्को मैडम,दीक्षित मैडम,टी. एस. वर्मा बाबू ,के. जोसेफ , वेदेश्वर जोशी सर् ,पुष्पकांत साहू सर जमुना नाग,आफरीन मैडम एवं व्ही होता मैडम सभी का योगदान रहा।सभी ने शुभकामना संदेश वाचन के साथ हि अपने उपहारो से सी एस साहू जी को भावपूर्ण विदाई दी ।कार्यक्रम का संचालन श्री जी. के. ड़ड़सेना सर ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्री ए. एल. पटेल सर ने किया। इस भव्य विदाई समारोह की चर्चा पूरे पिथौरा नगर के समस्त विद्यालयों और छात्र छात्राओं मे इस कदर छा गई है की सभी विभागों मे लोग रिटायर होते है। लेकिन शिक्षा विभाग के कर्मचारी कभी सेवा से रिटायर नहीं हुआ करते।वे हमेशा विद्यार्थियो के लिए समर्पित और जुड़े हुए रहते है।आदरणीय प्राचार्य श्री बरिहा सर के नेतृत्व मे विद्यालय परिवार में सुंदर रूप से पहली बार ऐसे आकर्षक उपहार सहित हार्दिक शुभकामनाओ से परिपूर्ण आयोजन किया गया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button