बसना

सुन्दरकाण्ड कथा रसपान करने बरबसपुर पहुंचे नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि

बसना(छत्तीसगढ़)//ग्राम बरबसपुर में राम जानकी मंदिर के द्वारा प्रभु श्रीरामजी की रामायण कथा सुंदरकांड व लंका कांड का आयोजन किया गया।
जहां प्रभु श्रीरामजी की कथा रसपान करने के लिए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि शामिल हुए।
आयोजक समिति के द्वारा नीलांचल प्रतिनिधि का श्रीफल व वस्त्र परिधान से आत्मीय स्वागत किया गया।
तत्पश्चात नीलांचल प्रतिनिधि ने प्रभु श्रीरामजी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्रामवासी की सुखमय जीवन की कामना की तथा रामायण कथा का रसपान किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, नीलांचल सेक्टर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, नीलांचल पी आर ओ अश्वनी प्रधान, नीलांचल सेक्टर बसना सह प्रभारी आकाश सिन्हा, तपन भोई(सरपंच), प्राप्ति आचार्य, नित्यानंद मिश्रा, सुकलाल बारिक, सुभाष दास, यशवंत बारिक, शामिल प्रधान,छन्दाचरण बारीक, नीलेश प्रधान,अन्तर्यामी प्रधान,राजु प्रधान, नरेंद्र भोई, विश्वामित्र बारीक, रामचंद्र साहू, व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button