बिलाईगढ़

बिलाईगढ विधानसभा के ग्राम सुरगुली में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन…

Bharatanchal News इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन लोगो में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है।

बिलाईगढ,26 दिसंबर 2023 / बिलाईगढ विधानसभा के ग्राम सुरगुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।जहां ग्रामीणजनों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस यात्रा के लिए ग्रामीणजनों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

केंद्र की भाजपा सरकार (मोदी सरकार) की योजनाओं की जानकारी और लोगों को मौके पर लाभ देने के लिए इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से जहां गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार की योजनाओं का लगाए गए स्टॉल

मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करना है। जिसको देखते हुए जिले के हर एक पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का स्टॉल लगाए गए थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button