बसना

लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अनेक ग्रामों में किया जनसंपर्क

बसना। रविवार को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर,गौरटेक,गुढीयारी, भुकेल, सपोस,सागुनढाप भोकलूडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। उक्त ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक ने मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए अनेक फैसलों को विस्तार से बताया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को किसी न किसी रूप में केंद्र के भाजपा सरकार मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा भारत वो मुकाम हासिल किया है विश्व के सभी देश भारत से मित्रता करने,भारत के साथ व्यापार करने के लिए आगे आकर हाथ मिला रहे हैं, दुनिया आज भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए तैयार है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले तीसरे कार्यकाल में देश दोगुना रफ्तार से विकास करेगा। भाजपा राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रनीति राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है। भाजपा उन योजनाओं व फैसलों को महत्वपूर्ण मानता है जिससे भारतवर्ष व समस्त भारतीयों का हित हो। भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य सेवा कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति व क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर गुढीयारी सरपंच सुशील दीवान, सिंघनपुर उपसरपंच गजेन्द्र कश्यप, गौरटेक निवासी देवेंद्र नायक, सागुनढाप निवासी बीरेंद्र प्रधान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनका विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आलोक त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, व्यापारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी अग्रवाल, पूर्व पार्षद डिम्पल सिंह छाबड़ा, पार्षद महेन्द्र अरोरा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन साव, मुकेश जोशी, आकाश सिन्हा, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुपेंद्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुकमणी पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, जनपद पंचायत बसना सभापति देवकुमारी पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, जनपद सदस्य जगजीत अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साहू, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ मनमोहन जैन,मण्डल उपाध्यक्ष दुष्यंत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरजु तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष बंशीधर मुखर्जी, मण्डल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सुरेश बारीक, मण्डल महामंत्री रामलाल मलिक, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सोनी, गौंटिया मेदनी नायक, बूथ अध्यक्ष रोहित दास नायक, सरपंच सीडी बघेल, सरपंच सुकमुनी रावल,सरपंच बबीता बघेल, सरपंच संजुक्ता भोई, सरपंच लोकेश प्रधान, उपसरपंच पूजा ठाकुर,पूर्व सरपंच रणजीत नायक, श्रीकांत पटेल, सागर चन्द कश्यप, राजेन्द्र पटेल, जयंत पटेल, रामजी लाल,सफीक मोहम्मद, कौशल्या पटेल, पुर्णिमा पारेश्वर, पूर्व जनपद सदस्य उषा धृतलहरें,कमलेश डड़सेना, सोनू छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button