
श्रीराम कथा में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल कहा श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है।भगवान का स्मरण सभी कष्टों का समाधान भाजपा को वोट देने कि अपील की।
बसना अंचल के ग्राम बिछीया टाण्डा में त्रिदिवसीय अखण्ड रामायण पाठकथा एवं बोहारपार में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम कथा आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में शामिल होकर रामायण पुराण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की तथा कथावाचक आशीष शर्मा एवं पंडित कान्हा का अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मान किये। इस अवसर पर आयोजक समिति ने विधायक का फुलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान राम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में,एक भाई के रूप में तथा एक राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। जीवन में आने वाली परेशानियों एवं कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्ग का अनुसरण करें। उन्होंने आगे लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते मोदी सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताये।
ग्राम बिछिया टांडा में आयोजित श्रीराम कथा के आयोजन के दौरान कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष सोहन बंजारा ने भाजपा प्रवेश किया,विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम बिछीया में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जनपद सदस्य राजेश गडतिया, सरपंच रीना रानी गडतिया,मण्डल मंत्री गौरचंद्र प्रधान, हरजिंदर सिंह, प्रकाश सिन्हा, हरिचरण बंजारा, भोला बंजारा, टीकेलाल बंजारा, भोजराज बंजारा, सेतकुमार बंजारा, दुर्गा बंजारा, प्रमोद चौहान, संतोष डड़सेना, मनीषा नागवंशी, एकलव्य साहू, तुषार महंत आदि तो वहीं ग्राम बोहारपार में दिलीप साव, चमरा स्वर्णकार, अरुण स्वर्णकार, साहेब लाल साव, जलधर साव, नुरपो साव, दयानिधि साव, महादेव साव, कमल साव, नवीन साव, संगीता स्वर्णकार, भारती साव, हिरामोती साव, वासुदेव, सुकला सोनी, भागीरथी साव, नेहरू साव तथा श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित थे।