
बसना में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन, विधायक ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया,बोले – कार्यकर्ता होता है पार्टी की रीढ़ की हड्डी
बसना। कृषि उपज मंडी में भाजपा के द्वारा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल रहें।कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बसना विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल (बसना,पिथौरा, सांकरा, पिरदा एवं गढफुलझर) के पदाधिकारीगण सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा गमछा पहनाकर आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में अपनी सरकार बनाई है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी की तरह है। कार्यकर्ता की सक्रियता एवं उनके मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किये।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, पूर्व जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा,जनपद पंचायत अध्यक्ष रुकमणी पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्षगण अनिल अग्रवाल, माधव साव, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू, नरेश सिंघल,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जशवंत कौर, जिला पंचायत सदस्यगण वृन्दावती पांडे,चंदन माछु, पूर्व नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।