बसना

बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रयास से वर्षों पुरानी मांग होगा पूरा

बसना/ बरडीह से सिंघनपुर होते हुए सरायपाली की दूरी 16 किलोमीटर, और मुंडपहार से केंजुवा होते हुए सरायपाली की दूरी 7 किलोमीटर तय करना पड़ता है। लेकिन बरडीह और मुडपहार के मध्य सेमलिया (खुटली) नाला होने के कारण बरसात के दिनों में सरायपाली से संपर्क टूट जाता है, जिसके कारण सरायपाली में संचालित स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं फुलझर अंचल सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के व्यापारियों, राहगीरों को अधिकतम दूरी तय कर सरायपाली आना-जाना करना पड़ता है। विगत कई वर्षों से फूलझर अंचल के बरडीह मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण की मांग को शासन प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जाता रहा है। बरडीह सहित अनेक ग्रामों के द्वारा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, मुख्यमंत्री जनदर्शन , विधायक, सांसद शासन प्रशासन से संबंधित विभागों से संपर्क करने के बावजूद भी बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण कार्य स्वीकृत नहीं हो पाया। बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण की समस्या को देखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान फूलझर अंचल की वर्षों पुरानी मांग बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण को पूरा करने का वचन दिया गया था। आज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता संजय भोई की अगुवाई में बरडीह के लोगों द्वारा विधायक निवास में आदरणीय विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल से मुलाकात के दौरान बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण के संबंध में पूछना चाहा तो विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल द्वारा पहले से तैयार किया गया बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण की फाइल को दिखाया गया। जिससे मौजूद ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का नजारा देखने को मिला।उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को साधुवाद देते हुए आभार जताया। बरडीह से मुंडपहार पहुंच मार्ग एवं पुल निर्माण हो जाने से सरायपाली में संचालित स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं फुलझर अंचल सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के लोगों को सरायपाली जाने के लिए बहुत कम दूरी तय करना पड़ेगा। गौरतलब है कि ग्राम बरडीह में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला परिसर, वार्ड नंबर 8 भज बारीक घर के पास, वार्ड नंबर 10 श्वेतकुमार घर के पास बोर खनन के साथ-साथ नया मोटर पंप लगाकर पानी की समस्या को दूर किया गया। बैगनडीह के छात्र छात्राओं, किसानों की समस्या को देखते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा बैगनडीह से बरडीह पहुंच मार्ग को (WBM) योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कर लिया गया है। ग्राम बरडीह में विधायक मद से निवारण प्रधान घर से मधुबन गढ़तीया के घर तक कंक्रीटकरण हेतु राशि स्वीकृत किया जा चुका है जो कार्य प्रारंभ होने को है। सन 2018 में अष्टप्रहारी नामयज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा पेयजल एवं निस्तार की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर ग्राम बरडीह में बोर खनन भी किया गया था वह भी बिना किसी राजनीतिक पद में रहते हुए।आज विधायक निवास पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल से मिलने ग्रामीणों में प्रमुख रूप से संजय भोई (अध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग मोर्चा गढ़फुलझर मंडल) भूतपूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष जनपद पंचायत बसना, सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह,उपसरपंच प्रफुल्ल सराफ, भोजराज प्रधान, आनंद विशाल, दिब्यकिशोर प्रधान,गौतम गड़तिया, धीरेंद्र विशाल, माधव प्रधान, चंद्रानंद प्रधान, डोलामनी सेठ, मनभजन प्रधान, भागीरथी प्रधान, दुखनाशन प्रधान मौजूद रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button