बसना

अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री संपत अग्रवाल, लोगों को संबोधित करते हुए कहा आपके सुख-दुख में सहयोगी बने ऐसे प्रतिनिधि चुनो।

बसना(छत्तीसगढ़)// हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर बरबसपुर में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए, बरबसपुर वासी व समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा श्री सम्पत अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक ने पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की उज्जवल भविष्य और सूखमय जीवन की कामना की। तथा लोगों को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति की सेवा कार्यों के बारे में उपस्थित क्षेत्रवासियों को बताया एवं विधानसभा क्षेत्र के रोड,गली, पानी की समस्या,विद्युत समस्या, इत्यादि और अन्य समस्या पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि अपने बसना विधानसभा में अपना प्रतिनिधि ऐसे लोगों को चुनो जो आपकी हर समस्या को सुने व समस्या का समाधान करने में संपूर्ण रुप से सक्षम हो तथा आप लोगों के सुखद और संपन्न जीवन जीने में सहयोगी बने।कार्यक्रम के अंत में नीलांचल में अधिक से अधिक जुड़कर लाभ लेने की बात कही।इस दौरान नीलांचल सेक्टर सिंघनपुर प्रभारी चमरा स्वर्णकार, वृंदामती भोई, वनमाली प्रधान, विश्वामित्र प्रधान, प्रदीप साहू, रामजी साहू, विनोद भोई, अर्जुन साहू, छत्रपति साहू, कुंज बिहारी बारीक , मदन मोहन बारीक, सुभाष दास, काशीराम साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, नीलांचल पीआरओ अश्विनी प्रधान उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button