
साहू संघ का पुनः जिलाध्यक्ष बने धरम दास साहू, बड़े साजापाली परिक्षेत्र अध्यक्ष व जनपद सदस्य ताराचंद साहू ने पुष्पहार पहनाकर दी बधाई
बसना.आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में जिला साहू संघ महासमुंद का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर धरम दास साहू पुनः चुने गये तथा पुरुष उपाध्यक्ष तुलाराम साहू एवं महिला उपाध्यक्ष नंदिनी साहू निर्विरोध चुने गये। जिसमें राज्य के चुनाव अधिकारी द्वारा निष्पक्ष रुप से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में समाज जन, तहसील ,परिक्षेत्र ,ग्रामीण पदाधिकारीगण सजातीय बंधु माता बहने उपस्थित थे। समाज जनों में खुशी के लहर फैल गयी। इसी बीच युवा नेता साहू संघ परिक्षेत्र अध्यक्ष बड़े साजापाली ,जनपद सदस्य बसना श्री तारा चंद साहू ने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष श्री धरम दास साहू एवं उपाध्यक्ष तुला राम साहू ,नंदिनी साहू को पुष्प मालाओं से बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा लोग स्वयं उपस्थित होकर तथा सोशल मिडिया व दूरभाष के माध्यम से भी अधिकाधिक संख्या में बधाई व शुभकामानाएँ प्रेषित कर रहे हैं।
श्री ताराचंद साहू ने जिलाध्यक्ष का कुशल नेतृत्व का प्रसंशा करते हुए आगे भी समाज को एक साथ लेकर उन्नति, साक्षर , प्रगति की ले जाने की अपेक्षा किया शुभकामनाएं दिया।इस कार्यक्रम में बसना तहसील के साथ-साथ समस्त परिक्षेत्र के पदाधिकारी व जिले भर के सामाजिक कार्यकर्ता अधिकाधिक संख्या में मौजूद रहे।