सांकरा

सांकरा : इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल शोरूम का श्री सम्पत अग्रवाल ने किया शुभारंभ

सांकरा (छत्तीसगढ़)// इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपाल गर्ग के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सांकरा में इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल शोरूम “एनर्जी जंक्शन”का शुभारंभ किया गया।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
सर्वप्रथम गर्ग परिवार के द्वारा श्री सम्पत अग्रवाल का आतिशबाजी, पुष्पाहार व वस्त्र परिधान से स्वागत किया गया।तत्पश्चात श्री अग्रवाल के द्वारा पूजा अर्चना कर रीबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान शोरूम संचालक गोपाल गर्ग, अनंत गर्ग,डोलामणी पटेल, जयपाल अग्रवाल, गोवर्धन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, नाथूराम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कमल कुमार गर्ग, सतपाल सिंह छाबड़ा, सोनू छाबड़ा, हरजिंदर सिंह हरजु, आकाश सिन्हा, विजय चौधरी, पुष्पराज नेताम, लोकनाथ खुंटे, अभिषेक चौहान, विनय मोहन बारीक,गर्ग परिवार व क्षेत्रवासी शामिल हुए।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button