बसना

पलसापाली:नाम सकीर्तन अष्ट प्रहरी महायज्ञ में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल

बसना(छत्तीसगढ़)// ग्राम पलसापाली में सप्तऋषि किर्तन मण्डली द्वारा नाम सकीर्तन अष्ट प्रहरी महायज्ञ का आयोजन किया गया।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए,
समस्त ग्रामवासियों ने उत्साह से किर्तन भजन करते श्री अग्रवाल का पुष्पहार ,वस्त्र परिधान व श्रीफल से स्वागत किया।तत्पश्चात नीलांचल संस्थापक ने पूजा अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों की उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की।
श्री अग्रवाल ने आम जनमानस को संबोधित करते नीलांचल सेवा समिति की सेवा कार्यों के बारे में बताया,व नीलांचल सेवा समिति में अधिक से अधिक जुड़कर लाभ लेने की बात कही एवं नीलांचल भवन में स्थापित जगन्नाथ महाप्रभु के नंदीघोष रथ चक्र का दर्शन करने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी खोलबहरा निराला, हरजिंदर सिंह हरजू, लोकनाथ साव, कुशल रात्रे, अनंत मिरी,चतुर्भुज प्रधान (सरपंच),राधेश्याम त्रिपाठी, तुलाराम प्रधान, विनोद प्रधान, जेठू राम नेताम, सीताराम नाग, लक्ष्मण थनापति, पुरंदर पुरोहित, घटनाथ नेताम व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button