पिथौरा

नीलांचल सेवा समिति :नर सेवा नारायण सेवा भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बारीकपाली निवासी का किया सहयोग, तीन बच्चों के पालन पोषण करने में है असमर्थ।

पिथौरा। नीलांचल सेवा समिति सलडीह सेक्टर अंतर्गत ग्राम बारीकपाली निवासी रामसिंग बरिहा जो कि अपने माता पिता का इकलौता संतान हैं। जिनके माता पिता और पत्नी का स्वर्गवास हो गया है। इस स्थिति में अकेला होने की वजह से तीन बच्चों का पालन पोषण करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें से सबसे छोटा बच्चा मात्र 03 महिने का है।

उक्त व्यक्ति की दैनिक जीवन की स्थिति की जानकारी जब नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी तक पहुंचाई गई। तो नर सेवा नारायण सेवा की संकल्प को साकार करते पूरे बसना विधानसभा क्षेत्रवासियों को अपने परिवार का दर्जा देने वाले बसना के माटी पुत्र जन जन के हितैषी भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से रामसिंग बरिहा का शाल श्रीफल से सम्मान कर सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान सरपंच तिरीथराम साव, सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी, सेक्टर प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रधान, विवेकानंद सतपथी, अंतर्यामी भोई, उग्रेशन साव, रविलाल ग्वाल आदि उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button