पिथौरा

डॉ.सम्पत अग्रवाल पहुंचे आंवलाछापर, अखंड अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम में हुए शामिल

पिथौरा(छत्तीसगढ़)// ग्राम आंवलाछापर में अखण्ड अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बसनामाटी पुत्र,सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल सनातन पुरुष श्रीरामजी एवं वासुदेव श्रीकृष्णजी के आशीर्वाद लेने पहुंचे।
सर्वप्रथम डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की स्वस्थ जीवन एवं जनकल्याण की कामना की।
ग्रामवासियों ने नीलांचल संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल का कीर्तन मंडली के साथ, चंदन-वंदन, पुष्पहार व वस्त्र परिधान से आत्मीय स्वागत किया।डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनमानस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के नर सेवा नारायण सेवा को साकार करते हुए निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जनसेवा कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने आगे कहा की सेवा करना हमारा परम धर्म हम सभी को सेवाभावी होना चाहिए, विधाता ने हमें मानव जीवन दिया है, हमें विवेक दिया है ज्ञान दिया है, इसलिए हमें सभी प्राणी, दीन दुखियों का निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहना चाहिए।
इस दौरान शरद बुडेक, पूर्णचंद बुडेक, मुकुंद पटेल, ब्रजेंद्र प्रधान, शशि भूषण महाराज,रोहित बुड़ेक, महिपाल, हरी साहू,मिठा बुडेक, मनबोध मेहेर, जन्मजय सिदार, मिनी केतन, नवीन बुडेक, टिकेलाल साहू, उपेंद्र भोई, ललिन्द्र यादव, जगदीश यादव, त्रिलोचन साहू,डीग्री थापा, संतोष मेहेर, सहित कीर्तन प्रेमी,ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button