
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित किया गया समीक्षा बैठक, डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल, मां गायत्री की पूजा-अर्चना कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
बसना(छत्तीसगढ़)//अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार गढ़फुलझर ईकाई के द्वारा परम पूज्य श्रीराम शर्मा एवं परम पूज्या भगवती देवी शर्मा के वचनों(विश्व समृद्धि,सुख शान्ति और बच्चों को संस्कारवान बनाने) को जन जन तक पहुंचाने के लिए गढ़फुलझर स्थित श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर जोन से रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बलौदाबाजार जिले के गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए एवं ओम् भूर्भुवा स्वाहा महामंत्र का जाप किया।इस भव्य आयोजन में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ. सम्पत अग्रवाल रामचण्डी मंदिर पहुंचे एवं श्री रणेश्वर रामचण्डी की पूजा अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की।
तत्पश्चात डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने मां गायत्री की पूजा-अर्चना,दीप प्रज्ज्वलित कर समीक्षा बैठक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि मां गायत्री के ओम् भूर्भुवा स्वाहा महामंत्र के जाप से मानव जीवन में सुख समृद्धि और शांति प्राप्त होता हैं, आज पूरे विश्व में लोग गायत्री शक्तिपीठ परिवार में जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे जनसेवा कार्यों के बारे में बताया तथा कहा कि आप सभी गायत्री परिवार का आशीर्वाद हमेशा बनी रहे जिससे हमें अधिक से अधिक जनहित के कार्य करने की शक्ति मिलती रहे।
इस भव्य सम्मेलन समीक्षा बैठक में हरजिंदर सिंह,आदर्श वर्मा, हरिचरण प्रधान, वेणुधर साहू,सुवर्धन प्रधान, वृंदावती पाण्डेय,कमल प्रधान, सुशीला मलिक बोधराम साहू,देवचंद नायक,सरला कोसरिया,सी.पी. साहू, ललित मेश्राम, अशोक शर्मा, प्रभात उपाध्याय, अनिल कानूनगो,एम. एल. साहू, भोला सिंग सिदार, गजानंद पांडे,लच्छुराम निषाद, भूषण साहू,मनहरण सोनवानी सहित रायपुर, महासमुंद, धमतरी बलौदाबाजार, गरियाबंद जिले के गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।