
जेवरा : रामचरित्र मानस कथा रसपान करने शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल, एक घड़ी आधी घड़ी,आधी की पुनि आध, तुलसी चर्चा राम के,कटे कोटि अपराध
बसना, 20 मई 2022// नीलांचल सेक्टर कुरचुण्डी के अंतर्गत ग्राम जेवरा में श्रीराम चरित मानस कथा का आयोजन किया गया, जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल श्रीराम कथा रसपान करने सम्मिलित हुए।
सर्वप्रथम डॉ.सम्पत अग्रवाल ने श्रीरामजी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुखमय जीवन की कामना की।
तत्पश्चात ग्रामवासियों ने डॉ. सम्पत अग्रवाल का श्रीफल,चंदन-वंदन पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा तुलसीदास जी कहते हैं कि एक घड़ी,आधी घड़ी या चौथाई घड़ी जितना भी समय मिले, प्रभु श्री राम की चर्चा अवश्य करनी चाहिए, इससे मनुष्य के जाने-अनजाने करोड़ों-करोड़ पाप नष्ट हो जाते हैं। रामचरित्र मानस के आयोजन से आपसी भाईचारा एवं एकता बना रहता है,रामचरित्र मानस के द्वारा बताएं गए सत्य मार्ग पर हमें सुख समृद्धि,शांति और सम्मानजनक जीवन जीने का सौभाग्य प्राप्त होता है,यह केवल श्रीरामजी की जीवनगाथा नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जीवन का दर्शन है। डॉ. सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किए जा रहे हैं निस्वार्थ भाव से जनसेवा कार्य नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया एवं अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर लाभ लेने की बात कही, आप सभी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे जिससे हम और अधिक जनसेवा के कार्य कर सकें।
इस दौरान सरपंच उद्धव सिदार, गढ़फुलझर सेक्टर संयोजक हरजिंदर सिंह, सह प्रभारी जयंत साव, मोहन राठौर, महेंद्र साव, लखेराम बंजारा, रथलाल पटेल, बाबूलाल पटेल, बली सिंग बंजारा, संतोष बंजारा, सीताराम बंजारा, पुरंदर साव, बलराम बंजारा, भोला बंजारा, नवीन मलिक, विद्याचरण बंजारा, रामनाथ बंजारा, मुरारी बंजारा, बृज चौहान, समारू पटेल, घसिया नैरोजी, मिनीकेतन चौहान, पंचराम यादव, नंदलाल चौहान, जगन्नाथ, पप्पू, सदाराम चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।