
डॉ. सम्पत अग्रवाल ने सुना मोदी के मन की बात, नीलांचल मुख्यालय में सदस्यों के साथ किया विशेष विषयों पर चर्चा
बसना,29 मई 2022 // आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के 89 एपिसोड के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन आगे बढ़ाता है,कई देश भारत से पीछे है, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।14 नए युनिकार्न बने, जिससे देश में युनिकार्न का शतक पूरा हुआ। हमारे स्थानिय प्रोडक्ट वैश्विक स्तर में अपनी विशेष पहचान बना रही हैभारत में स्टार्टअप लगातार वृद्धि कर रहा है। भारत का स्टार्टअप में नई उड़ान भरेगा,स्टार्टअप से नया भारत नज़र आ रहा है। और स्टार्टअप लगातार वृद्धि कर रहा है,विडियो ग्राफी क्षेत्र में एनीमेशन पर जोर-शोर से काम चल रहा है, अभी 4K एनीमेशन में फिल्म बनाया जा रहा है,देश की सामर्थ्य से नया विश्वास जगा है,आने वाला समय भारत का होगा। क्योंकि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है।
हम सभी देशवासियों सफाई का संकल्प को याद रखना होगा। तीर्थ स्थलों,शिक्षण संस्थानों,हास्पिटलों,रोड,गली, पानी टंकी इत्यादि जगहों में हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए, वृक्षारोपण करें और लोगों को भी प्रेरित करें, हमारे भारतवर्ष में 21जून को योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। भारत के 75 प्रमुख जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है,साथ ही साथ पुरी विश्व में योग दिवस की तैयारी चल रही है।योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इसी बीच जापान हमारी श्रीराम चरित्रगाथा जीवनगाथा रामायण पर प्रमुख रूप से रिसर्च कर रहा है।
इसी बीच नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीलांचल मुख्यालय में सदस्यों के साथ बैठकर मन की बात सुने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कही गई बातों पर चर्चा किया तथा वृक्षारोपण, स्वच्छता साफ सफाई पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
इस दौरान डॉ.सम्पत अग्रवाल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, नीलांचल मुख्यालय प्रभारी शीत गुप्ता, पार्षद डेनियल पीटर,पार्षद सोनू सोनवानी,बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा,भगतदेवरी सेक्टर प्रभारी किरण पटेल,अमृत चौधरी,शंकर नायक,सूरज अग्रवाल,सुमित,राधेश्याम नायक, संगीता साहू सहित समस्त नीलांचल सदस्य उपस्थित थे।