बलौदाबाजार-भाटापारा

फर्स्ट नेशनल सिकारन चैम्पियनशिप 2022 शिवरीनारायण: बलोदाबाजार जिले के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 8 पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया।

बलोदाबाजार । बलोदाबाजार जिला सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के खिलाड़ियों ने प्रमुख निर्देशक वरुण पाण्डेय, उपेंद्र प्रधान, खिलेश बरिहा के नेतृत्व में फर्स्ट नेशनल सिकारन चैम्पियनशिप 2022 दिनांक 07 से 08 जून 2022 को शिवरीनारायण में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के 15 जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यहां आयोजित इस चैंपियनशिप में बलौदाबाजार जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किये।

जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन से संजय जगत ने 1 स्वर्ण पदक,गौतम पालेश्वर और खुलेश ठाकुर ने 1-1 रजत पदक, लकेश्वर बरिहा, चंद्रहास दीवान, सुरेखा दहरिया ने 1-1 कांस्य पदक एवं संजय जगत और लकेश्वर बरिहा ने 1-1 ट्रॉफी अपने नाम करते हुए जिले का मान बढ़ाया।

जब खिलाड़ीगण अपने गृह निवास पहुंचे तो राजादेवरी थाना प्रभारी श्री किशोर सोनी एवं एचसी यशवंत सिंह ठाकुर ने आत्मीय स्वागत किया। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेश बरिहा (United Shotokan Karate Do India) के द्वारा दी गई।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button