बसना

श्रद्धा भाव से कथा सुनने से हर प्राणी के लिए प्रेम, सहयोग एवं सेवाभाव जागृत होता है-डॉ. सम्पत अग्रवाल, श्रीरामजी से प्रार्थना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

बसना,10 जून 2022/ बसना अंचल के ग्राम बनडबरी(शंकरपुर) में श्रीराम चरित्र मानस कथा का आयोजन किया गया यहां आयोजित कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामजी का विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक समिति ने सनातन संस्कृति के परंपरानुसार श्रीफल, पुष्पहार व‌‌‌ अंगवस्त्र से स्वागत सम्मान किया।डॉ.सम्पत अग्रवाल ने संबोधन में कहा कि भगवान रामचन्द्र के आदर्शों को अपनाने के साथ ही प्रेम सहयोग एवं सद्भावना के साथ रहने व रामचरित मानस को सुनने व अपने जीवन में उतारने कहा क्योंकि रामचरित मानस कथा ही इस कलयुग में एक मात्र भक्ति मार्ग का साधन है। श्रीराम की छवि हर किसी को प्रेरित और प्रभावित करती है, रामायण हमारी प्राचीन परंपरा है। इसे सुनने व कहने से जीवन के कलेश कट जाते हैं। राम ने अपने जीवन में जो कृत किए हैं, वह आज भी समाज में अनुकरणीय है।उन की चारित्रिक विशेषताएं के साथ उन्होंने मित्रता की परंपरा की शुरुआत किया है और आज वह छत्तीसगढ़ की प्रमुख परंपरा बन गई है।डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते किए जा रहे समस्त जनसेवा कार्यों नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा,निशुल्क उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने खेलों का आयोजन,शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान इत्यादि के बारे में विशेष जानकारी दी एवं स्वस्थ जिंदगी के लिए नीलांचल सेवा समिति में अधिक से अधिक सदस्यता लेकर लाभ लेने एवं स्वस्थ रहने की बात कही।
इस दौरान संतलाभो, हीराराम, ग्राम गौटिया अर्जुन सिंह मिरी, ग्राम प्रमुख हेम कुमार कोसरिया, जलसिंग, सेक्टर प्रभारी सलडीह संतोष मांझी, सेक्टर प्रभारी कुरचुण्डी भोज कुमार साव, सेक्टर सचिव महेंद्र चौहान, सम्पत चौहान, जोन प्रभारी प्रहलाद बुडेक, ग्राम प्रभारी डोंगरीपाली संतराम बरिहा, चतुर सिदार, रत्नाकर साव, ग्राम प्रभारी परसु पटेल, संतोष बंजारा, सहदेव चौहान, महेंद्र साव, रूप धर पटेल, रत्नाकर, साधु बघेल ,उसत मिरी, गोकुलानंद चौहान, बोधन बघेल, वृंदावन बघेल, राजकुमार,रुपानंद साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button