
पिथौरा
अठारहगुडी : रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पिथौरा, 11 जून 2022/ ग्राम अठारहगुड़ी के महिला समूह अध्यक्ष केकयी नाग एवं सदस्यों के द्वारा रामायण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए एवं पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस दौरान नीलांचल जनसंपर्क टीम से केके शर्मा, अश्वनी प्रधान, मोनिका मैथ्यूज, तेजेश्वरी पाण्डेय,विजय पटेल, उद्धव पटेल, राजेश कुमार चक्रधारी, लक्ष्मी दीप, महिला समूह अध्यक्ष केकयी नाग, सचिव शीतला डडसेना, लैला, रामेश्वरी, साहोद्रा, प्रेमीन,अनीता, सविता,तिलेश्वरी ,मानस मंडली सपोस सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।