
अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की विकास और खुशहाली की कामना की।
बसना। ग्राम बरगांव, बोईरडीह एवं सावित्रीपुर में आयोजित अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से पुरे क्षेत्र का वातावरण श्रीकृष्ण एवं श्री राम जी भक्तिरस डुबा रहा।
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरे राम हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे कलयुग का महामंत्र है। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप करने से जीवन के सारे दुखों का अंत हो जाता है सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
इस अवसर पर ग्राम बरगांव में महाराज मोहन मिश्रा, यज्ञकर्ता दण्डधर भोई, यजमान गोपाल भोई, जोन प्रभारी अरुण साहु, संदीप प्रधान, सुरेश प्रधान, आदित्य भोई, जीत यादव, मंगल भोई, पद्मलोचन भोई, मधुसूदन भोई एवं ग्राम बोईरडीह में महाराज चंद्रप्रकाश होता, यज्ञकर्ता रघुवीर प्रधान, अशोक प्रधान, चितरंजन प्रधान, नरेश प्रधान, दीघमंथन सेठ, देवराज प्रधान, प्रदीप सेठ, गोकुल प्रधान, फुलसिंग राणा तथा ग्राम सावित्रीपुर में महाराज तुलसीराम मिश्रा, यजमान दिलीप बारीक, केतब बारीक, गोकुला प्रधान, सेक्टर प्रभारी किरण पटेल, सेक्टर सह प्रभारी किशोर कानूनगो, ग्राम प्रभारी सावित्रीपुर वेदप्रकाश साहू, सूर्यकांत बारीक सहित ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।



