बसना

नीलांचल सेवा समिति महावृक्षारोपण अभियान 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हजारों पौधों का किया गया वृक्षारोपण।

बसना. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के निर्देशानुसार नीलांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने, भावी पिढ़ियों को वृक्षो के परंपरागत महत्व के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने और विशिष्ट पहचान दिलाने के उद्देश्य से बसना विधानसभा क्षेत्र के नगरों एवं ग्रामों में आंवला,अमरूद,बोहार, नीम, कठहल, सिन्दूरी,आम आदि के हजारों पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए नीलांचल सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ से हमें फल,फुल,औषधि,शुद्ध हवा, छाया एवं वर्षा की प्राप्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के सेक्टर प्रभारी, पदाधिकारी, सदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व ग्रामवासी शामिल हुए।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button