
डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल, स्व.बुधियारिन सिन्हा को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
पिथौरा/ बसना विधानसभा क्षेत्र व नीलांचल सेवा समिति छिबर्रा सेक्टर अंतर्गत ग्राम अमलीडीह निवासी श्री दरसराम सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती बुधियारिन सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। जहां शोक कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष डॉ.सम्पत अग्रवाल के प्रतिनिधि शामिल हुए एवं स्व.श्रीमती बुधियारिन सिन्हा को श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक प्रकट करते परिजन को साल-श्रीफल भेंट किए।
इस दौरान नीलांचल सेवा समिति जनसंपर्क टीम प्रभारी केके शर्मा,छिबर्रा सेक्टर प्रभारी चमन सेन,अश्वनी प्रधान,विजय पटेल,सुनील कुमार,पिथौरा सेक्टर कार्यालय प्रभारी प्रतीक बोस, तुलाराम सिन्हा,देवराम सिन्हा, टेकलाल सिन्हा, ताराचंद सिन्हा, दिसम्भर साहू, लालाराम सिन्हा, सादराम सिन्हा, भूषण सिन्हा, झूलेश्वर सिन्हा, महेश ठाकुर, सदाराम सिन्हा, भुवनेश्वर ठाकुर, कौशल साहू, गंगाराम पटेल, रमाशंकर साहू, लक्ष्मीलाल सिन्हा व परिवार के परिजन उपस्थित थे।