रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रवास पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, रायपुर विमानतल पर डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव के रणनीति पर मंथन करने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बसना विधानसभा पूर्व प्रभारी अमित शाह मैशरी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को सत्ता में जबरजस्त वापसी करने की बात कही। कल बसना में आयोजित बैठक में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन शामिल होंगे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button