
भाजपा गढफुलझर मंडल की कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, संगठन द्वारा दिए जाने वाले आगामी कार्यो को सभी कार्यकर्ताओ के योगदान से सफल बनाने की बात कही,प्रदेश एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार गढफुलझर मंडल की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बसना। गढफुलझर में आयोजित हुई भाजपा कार्यकर्ता बैठक में विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अपना प्रतिवेदन और संगठन के आगामी कार्यों को सबके बीच रखा। इस मौके पर संगठन द्वारा दिए जाने वाले आगामी कार्यो को सभी कार्यकर्ताओ के योगदान से सफल बनाने की बात कही। तथा सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए जुटने का आह्वाहन किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास के साथ नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन, गाँव गाँव तक पहुँचाने के लिए सभी से आह्वान किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया की विधान सभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को मन लगाकर इसमें जुट जाएं। विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर भाजपा की सरकार बनाना है। और पूरे छत्तीसगढ़ को विकास की पटरी पर लाना है। तथा बसना विधानसभा को अपना एक नया पहचान छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारतवर्ष में दिलाना है। इस मौके पर विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल एवं जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव ने भी अपने-अपने विचार कार्यकर्ताओं के मध्य रखे।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता धनमाली साव, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, पूर्व माटीकला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल प्रभारी मंत्री प्रधान,मण्डल अध्यक्ष माधव साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहू, जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव, गढफुलझर सरपंच सुशीला मलिक, पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, अ. ज. जा.मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नाग जी,मंडल मंत्री देवप्रसाद चौहान जी,मंडल उपाध्यक्ष सुंदरमनी मिश्रा जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेंद्र पटेल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती जसवंत कौर, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा प्रधान जी, सावित्री कश्यप जी,सह संयोजक सुरेश साहू जी,संयोजक प्रहलाद बारीक जी, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश साव जी, प्रभारी राधेश्याम नाग जी,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू जी, मंथिर बारीक जी, बसंत प्रधान जी, राजेश साहू जी, भोजराज साव जी, प्रकाश साहू जी, श्रीमती सुलोचना, लखेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल ,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष योगेश साव जी,मंडल मंत्री द्वय देव कुमार चौहान जी,गौरचन्द प्रधान जी,भाजयुमो मंडल महामंत्री निमित साहू,बूथ स्तर एजेंट गण लखेन्द्र पटेल जी इंदरपुर,गोवर्धन राणा आमापाली, सजंय मटारी बिछिया,कैलाश भोई जी ठाकुरपाली,संजय साहू मेदनीपुर,मनोज यादव सराईपाली,मधुसूदन यादव साल्हेझरिया,दीनबंधु दास हड़ापथरा, रूपानंद मिर्धा केरामुण्डा,जितेश यादव बरोली,राजेन्द्र साहू बरोली,बीरेंद्र पटेल जी,हेमचंद्र साव जी,भगवानों पटेल जी,पंचमदास वैष्णव जी,सदानंद साहू जी,पालाधर साव जी,राजेश मतारी जी,बसंत साहू जी,शिव किशोर साहु जी,राजेन्द्र पटेल जी,रिखीराम पटेल जी, पटेल चारभट्टी,त्रिलोचन साहू मोहका,नीलेश नायक गिधली,भोजराज पटेल भदरपाली,नारायण पोर्ते सहित समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष,बुथ प्रभारी एवं समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।वही मंडल के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति में कार्य समिति का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन गढ़फुलझर मंडल के प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव जी के द्वारा किया गया।




