पिथौरा

रामायण कार्यक्रम : रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है: डॉ.सम्पत अग्रवाल

पिथौरा. बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहान स्व सहायता समुह महिला समिति द्वारा आयोजित रामायण कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्री रामचंद्रजी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की तथा श्री रामचन्द्र जी का जयकारा लगाया। रामायण समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि राम और रामायण हमारे जीवन का सार और आधार है। रामायण हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है,अंधरे से प्रकाश की तरफ ले जाता है, हमें बुराई से अच्छाई की तरफ ले जाने की प्रेरणा देता है। रामायण हमारे जीवन में धर्म और संस्कृति के आधार पर हमें विचारवान होने की प्रेरणा देता है। रामायण में भगवान राम का पूरा जीवन चरित्र सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है। छत्तीसगढ़ की भूमि धर्म प्रधान भूमि है इतिहास में यह अंकित है कि माता कौशिल्या यहां की है। यह भूमि संतो, मनिषियों, महात्माओं एवं ऋषियों की भूमि है। प्रभु श्री राम ने प्रेम दया एवं समानता के भाव से मर्यादा में रहकर एक पुत्र, पति, भाई एवं एक राजा की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अच्छी नीयत एवं गुणों के कारण अंत में सच्चाई की जीत होती है। नीलांचल संस्थापक ने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के बारे बताया।

इस अवसर पर आयोजक समिति अध्यक्ष गीता सिदार, बसना संयोजक निर्मलदास, सेक्टर प्रभारी उत्तर पटेल, सह प्रभारी शिशुपाल प्रधान, भानू प्रताप पारेश्वर, रविलाल पटेल, रोहित सिदार, महेंद्र साव, बासमोती पारेश्वर,जयकुमारी, लखेशबाई, धोबनीनबाई, संतमोती, हेमकुमारी, रामेश्वरी, हेमबाई, सहोद्रा, सामंत सेतलाल, मकरध्वज पारेश्वर, विजय,भोलाराम, खीरसागर, कमल साहू, प्रेमलाल, मसत राम, शौकीलाल पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button