बसना

महालक्ष्मी पूजा महोत्सव में शामिल हुए डॉ.सम्पत अग्रवाल, पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की

बसना. अगहन माह के पावन अवसर पर अंचल के ग्रामों में माँ महालक्ष्मी पूजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान ग्राम सुरंगीपाली एवं छोटे पटनी में माँ महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा संध्या आरती कर समस्त अंचलवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस पावन अवसर पर डॉ. सम्पत अग्रवाल ने ग्रामवासियों को महालक्ष्मी पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि अगहन माह महालक्ष्मी का महीना माना गया है। इस माह के गुरुवार को धन देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति व समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि इस माह मां लक्ष्मी महीने भर पृथ्वी में विचरण करती हैं। इस मास में देवी लक्ष्मी धरती पर अवतिरत होती हैं। कहा जाता है कि इस मास में गुरुवार के दिन देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति कि दिन आगमन करती हैं, जिसके घर में साफ-सफाई, साज सजावट के साथ पवित्रता, परिवार में प्रसन्नता तथा सात्विकता का अधिक माहौल होता है।मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, यह हम सभी जानते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। अगहन माह में धन की देवी को प्रसन्न कर समृद्धि का आशीर्वाद लिया जाता है।इस मौके पर विपिन बिहारी देवता, भास्कर प्रसाद महाराज, संयोजक निर्मलदास, सेक्टर प्रभारी उपेन्द्र साव, सेक्टर प्रभारी खोलबहरा निराला, सेक्टर प्रभारी महेंद्र प्रधान, सह प्रभारी लोकनाथ साव,पदमन कुमार, भगवानो नाग, ममता नाग, वकील महाकुर, गणेश बेहरा, नेहरू नाग, सहदेव बुडेक, रामकृष्ण महाकुर, शशी यादव, संजय, पंचराम निषाद, महेंद्र पटेल, अनिल पटेल, दिलीप निषाद, ताराचंद पटेल, सागर चंद पटेल, देवराम नेताम, रुपानंद पटेल, कान्हा अग्रवाल, बृजसिंग, धरमु निषाद, सुरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button