
सांकरा
सांकरा: रामनवमी पर भगवा रंग में दिखे श्रीराम भक्त, रैली में शामिल हुए नीलांचल संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल
सांकरा(छत्तीसगढ़)// रामनवमी के पावन अवसर पर गौमाता सेवा समिति सांकरा के तत्वाधान में श्रीराम मंदिर से परसवानी मोड़ तक सैकड़ों रामभक्तों का विशाल रैली निकाली गई।नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर जय श्री राम की जयकारा लगाते हाथ में भगवा झंडा लिए रैली में शामिल हुए,
इस बीच नीलांचल संस्थापक श्री अग्रवाल ने अपने हाथों में समस्त राम भक्तों को शीतल पेय पिलाकर प्रसाद वितरण किये।
इस दौरान नीलांचल सेक्टर सांकरा प्रभारी सोनू छाबड़ा, हरजिंदर सिंह हरजु, पीआरओ अश्वनी प्रधान,गौमाता सेवा समिति अध्यक्ष कमलेश डडसेना,आकाश सिन्हा, खिलेश बरिहा एवं गौमाता सेवा समिति के सदस्य व नीलांचल सदस्य शामिल हुए।