Uncategorizedरायपुर

हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा समापन आज रायपुर में… भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल पदयात्रा में शामिल होकर संतों का लिया आशीर्वाद…

धर्मसभा में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज सहित अन्य पूज्य संतों का मिला आशीर्वचन…

अखिल भारतीय संत समिति, सकल सनातन हिन्दू समाज, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान हुआ संत यात्रा समापन कार्यक्रम…

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रांत के चारों दिशाओं से हिन्दू स्वाभिमान जागरण एवं समाजिक समरसता हेतु पूज्य संत के 4 पवित्र स्थानों माँ दन्तेश्वरी संत यात्रा दन्तेवाड़ा से माँ बम्लेश्वरी यात्रा मानपुर से माँ चंद्रहासिनी यात्रा सोगड़ा आश्रम से और माँ महामाया यात्रा रामानुजगंज बलरामपुर से दिनाँक 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 34 जिलों में 4500 कि. मी. की दूरी तय करते हुए आज राजधानी रायपुर पहुंचा। यात्रा नगर में पहुचते ही धर्म प्रेमियों ने सभी संतो का स्वागत किया गया और जय जय श्रीराम के जयघोष करने लगे। वही स्वागत के बाद रायपुर के रावणभाठा मैदान में हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पथ यात्रा का मंच में हनुमान चालीसा पाठ, भारत माता के छाया चित्र पर फूलों की माला और दीप जलाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। वही संतो के द्वारा अपनी वाणी से धर्मप्रेमियों को बताया गया कि आज हमारे हिन्दू समाज के देवी देवताओं के बारे में दूसरे समाज के द्वारा अपमानित किया जा रहा। जिसको हमें रोकना हैं। और बढ़ते धर्मांतरण को रोकने वा हिदू राष्ट्र घोषित करने की बात कही गई।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल संत पदयात्रा में शामिल होकर संतों का लिया आशीर्वाद…

हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत पथ यात्रा एवं संकल्प धर्मसभा के समापन में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, निर्मलदास, कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा, राहुल चतुर्वेदी के शामिल हुए तथा संतों का आशीर्वाद एवं आशीर्वचन प्राप्त किये।

धर्मसभा में पं. पूज्य संत आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, साध्वी प्राची देवी, पं. पूज्य स्वामी जितेन्द्रानंद महाराज, पूज्य पं. युधिष्ठिर लाल महाराज, पूज्य पं राजीव लोचन दास महाराज, पूज्य पं. प्रेम स्वारुपानंद महाराज, श्री दिनेश चंद्र जी,पूज्य पं. उमेश नाथ महाराज, पूज्य पं. कौशल महाराज, पूज्य पं. पुष्पेन्द्र पूरी महाराज, पुज्य पं. परमात्मानंद महाराज, पूज्य पं. राधेश्याम दास महाराज, पूज्य पं. राम सुंदर दास महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। धर्म जागरण विभाग के पूज्य राकेश आचार्य जी ने मंच संचालन, प्रस्तावना, मंच परिचय एवं स्वागत श्री चंद्रशेखर वर्मा जी ने, पदयात्री संतों का परिचय संत समिति अध्यक्ष श्री सर्वेश्वर दास जी ने, प्रमुख कार्यकर्ता परिचय प्रांत मंत्री पूज्य विभूतिभूषण पाण्डेय जी ने, उद्बोधन श्री राजेश जी, श्री घनश्याम चौधरी जी ने आभार व्यक्त किया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button