पिथौरा

माँ दुर्गा की मुर्ति स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, माँ की पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

पिथौरा नगर में पिछले 33 वर्ष पूर्व राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी जगत जननी माँ दुर्गा की स्थापना किया गया था। और प्रतिवर्ष आज के दिन स्थापना दिवस को पिथौरा नगरवासी वार्षिक पर्व के रूप में मनाते आ रहें हैं। आज मुर्ति स्थापना दिवस के 33 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए एवं माँ जगजननी दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान पुजारी महाराज ने तिलक लगाकर माँ की आशीर्वाद स्वरूप लाल चुनरी डॉ.सम्पत अग्रवाल जी को भेंट की। इस पावन पर्व में पुरा पिथौरा नगर भक्तिमय होकर माँ की भक्ति प्रवाहित हो रही है।

इस पावन अवसर पर मुख्य मंदिर पुजारी अभिनव शुक्ला, पुजारी राजा शुक्ला, यजमान कैलाश अग्रवाल, मुख्य पुरोहित ऋषिकेश शुक्ला, नगर पंचायत पिथौरा मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत सोनी, यजमान सुरेश सिन्हा, यजमान सुभाष अग्रवाल, नीलांचल सेवा समिति पिथौरा सेक्टर प्रभारी विक्की सलुजा, सह प्रभारी जतिन ठक्कर, सह प्रभारी कोमल मोहंती, पत्रकार रमेश श्रीवास्तव, सेक्टर कार्यालय प्रभारी प्रतीक बोस सहित श्रद्धालुजनों ने पूजन कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button