
बसना
महाशिवरात्रि पर्व 2023 : शिव मंदिर पहुंचे भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… भोलेनाथ का किया जलाभिषेक…
बसना. महाशिवरात्रि पावन पर्व में भगवान शिव शक्ति से आशीर्वाद लेने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पू्र्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल नगर स्थित शिव मंदिर एवं मुख्य चौक स्थित आदियोगी शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन व जलाभिषेक किये तथा समस्त नगरवासी व क्षेत्रवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते समस्त क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुजारी महाराज, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, पीआरओ मीरा साव, भगतदेवरी सेक्टर प्रभारी मुकेश प्रधान सहित श्रद्धालुजन शामिल हुए।