बसना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया…

बसना. ग्राम बारडोली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने कार्यक्रम आयोजक समिति के साथ माँ भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, इसके पूर्व माता बहनों की किर्तन दल सहित ग्रामवासियों ने बाजे गाजे, फुलमाला पहनाकर श्रीफल अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने महिलाओं, बसना थाना कुमारी चंद्राकर एवं प्रतिभावान छात्राओं में कक्षा 8 वी से प्रियंका साव, कक्षा 9 वी से तनुजा साव एवं कक्षा 10 वी से प्रतिभा साव का शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि कहते है – “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। ” अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास करते है। नारियो के इसी सम्मान का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। आज के समय महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है। हालांकि महिलाओं से देश की तरक्की केलिए प्रत्येक क्षेत्र ने योगदान दिया है चाहे वह खेल का मैदान हो,कला का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र।

महिलाएं न केवल घर की देखभाल और बच्चो को संभालती है बल्कि वे बाहरी क्षेत्र में नौकरी करके भी बखूबी अपना कर्तव्यों का पालन करती है। इतना सब करते हुए भी हमारा समाज महिलाओं को वो सम्मान नहीं दे पाता जिस सम्मान की वे असल में हक़दार है। महिलाओ को हमेशा से ही सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा है और इसके अलावा पुरुषो के सामना भी झुकना पड़ता है। महिलाएं कितनी भी आत्मनिर्भर क्यों न बन जाएँ लेकिन समाज महिलाओं को सम्मान देना तो दूर सम्मान की नजर से देखना भी नहीं चाहता है। नारियो के सम्मान में कुछ पंक्तियाँ याद आ गई कहना चाहूंगा –

कुछ लोग कहते है, नारी का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है, कि नारी के बिना कोई घर नहीं होता।

आज भी बहुत से परिवार ऐसे है जो बेटा और बेटी में फर्क करते है और बेटो को बेटी की अपेक्षा अधिक पढ़ाते है। अगर कुछ परिवार अपने बेटा और बेटी को समान शिक्षा का अधिकार देते भी है तो बेटियों को कामयाबी की सीढ़ी पर कदम रखने से पहले ही उन्हें शादी के बंधन में बाँध दिया जाता है। जिसके बाद वे केवल अपने परिवार में ही फंसकर रह जाती है। यही कारण है कि बेटियां या महिलाएं अपना कैरियर नहीं बना पाती जिससे उसे पति पर निर्भर रहना पड़ता है। कुछ महिलाएं तो शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण ससुरालपक्ष के शोषण का शिकार बनकर रह जाती है। आज के समय में बहू-बेटियों पर इतने जुल्म होते है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी जैसी नारियां हुई है। इसके अलावा हमारे देश में प्रतिभा पाटिल जैसी महिलाओं ने राष्ट्रपति का सर्वोच्च पद प्राप्त करके देश का मान बढ़ाया है।

शक्ति का अवतार है नारी,
धैर्य का भण्डार है नारी,
नारी बिन ये जग है अधूरा,
जीवन का आधार ही नारी।

भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं के महत्व को बताते हुए उन्हें देवी का रूप बताया गया है। हिन्दू शास्त्रों और पुराणों में भी महिलाओं की अदम्य शक्तियों का वर्णन किया गया है। महिलाएं एक माँ, बहन, बेटी और बहू बनकर अपने सभी कर्तव्यों को और भली-भाँति निभाती है और संस्कारी एवं एक सभ्य समाज का निर्माण करती है। वास्तव में नारी सूरज की सुनहरी किरण और प्रेम का आगार है। हम सभी को महिलाओं को महत्व समझना चाहिए एवं उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए।

महिलाएं और बेटियां आये दिन अलग-अलग तरीको से किसी न किसी के अत्याचारों की शिकार बनती जा रही है। इसका कारण सिर्फ एक ही है देश की महिलाएं पूर्ण रूप से सशक्त नहीं है। दो चार लोगो की सोच बदलने भर से काम नहीं चलेगा। धीरे-धीरे ही सही मगर पूरे समाज की सोच में बदलाव आना बहुत जरूरी है। यह काम कोई अकेला एक व्यक्ति नहीं कर सकता। बल्कि हम सभी को इसके बारे में गहनता से सोचना होगा और अपने विचार बदलने होंगे और नारियों को उनके हक़ का सम्मान उन्हें देना होगा। हालांकि अगर देखा जाये तो आज के समय में समाज में महिलाओ और बेटियों के प्रति पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। अधिकांश समाज अपनी बहू और बेटियों को शिक्षा के लिए अग्रसर हो रहे है। वह चाहते है कि उनकी बहू-बेटी पढ़ लिखकर अपने साथ-साथ अपने परिवार का नाम रोशन करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। जिस दिन देश की आधी आबादी महिला सशक्त बन गई उस दिन हमारे देश को सशक्त बनने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक पाएगी।

इस मौके पर भाजपा पिरदा मंडल प्रभारी हरप्रसाद पटेल, मंडल मंत्री धनुष लहरें,नीलांचल सेवा समिति धनापाली सेक्टर महिला प्रभारी ज्योति जगत, सेक्टर सह प्रभारी मोहित पटेल, पीआरओ विजय पटेल, ग्राम प्रमुख देवानन्द नाग, खीरसागर साव, देवराज चौधरी, डीग्रीलाल डडसेना, प्रेमबाई, पंकजनी सेठ, प्रमिला खुंटे, कनकलता, रविलाल साव, सुनील प्रधान, हरिराम प्रधान, नेगमोती जगत, सहोद्रा जगत, पुर्णीमा नाग, पुष्पा पटेल, अलादिनी साव, नेहरू सेठ, बसंत प्रधान, पार्वती साव, सरोज प्रधान, श्यामबाई नायक, छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button