Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव के मार्गदर्शन एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निरीक्षण, “चलबो गौठान-खोलबो पोल” अंतर्गत किया जा रहा बसना विधानसभा क्षेत्र के गौठानों का निरीक्षण।

पिथौरा। राज्य की कांंग्रेस सरकार द्वारा बहुप्रचारित गौठान योजना की जमीनी सच्चाई को जानने और भ्रष्टाचार को उजगार कर जन जागरूकता के लिए भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ‘चलबो गौठान खोलबो पोल’ नाम से चलाये जा रहे इस निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश भर के गौठानो में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर जनसमूह से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज महासमुंद जिला के खैरखुंटा एवं धनापाली में स्थित गौठान में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव मार्गदर्शन एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जानकारी इकट्ठा किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौठान में नाम पर पूरे प्रदेश के हजारों करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। गौठान में न तो गाय है, न तो गाय के लिए चारा है और न ही पीने के लिए पानी है। बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कांग्रेस सरकार ने गौठान योजना के नाम पर पूरी राशि का अनाप-सनाप वितरण किया गया है जिसे उजागर करने के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हम सभी भाजपा बसना विधानसभा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जन जन को जागरूक करने का संकल्प लिया है।

इस दौरान थबीर साहू, सतीश प्रधान, सोनू छाबड़ा, बलदेव प्रधान, रायधर प्रधान, रण्जीत सेठ, मालिक राम प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, लक्ष्मण बारीक, वेणुधर प्रधान, राकेश दास, कमलध्वज पटेल, राजेन्द्र यादव, शुरू भोई, यशवंत सिदार, गजानन्द तरिहा और भागीरथ यादव, ग्रामीणजन मौजूद रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button