पिथौरा

अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन पूर्णाहुति में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल… पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृध्दि और खुशहाली की कामना की …

पिथौरा. ग्राम गोडमर्रा में अष्ट प्रहरी नामयज्ञ संकिर्तन के पूर्णाहुति में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति, समृध्दि और खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम में आसपास व उडीसा के कीर्तन दलों ने हिस्सा लिया।हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम से पुरे क्षेत्र का वातावरण श्रीकृष्ण एवं श्री राम जी भक्तिरस डुबा रहा।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरे राम हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे कलयुग का महामंत्र है। हरे कृष्ण,हरे राम,राम राम हरे हरे के नाम के जाप करने से जीवन के सारे दुखों का अंत हो जाता है सुख की प्राप्ति होती है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर वेणुधर महाराज, यजमान दयानिधि साहू, यजमान कुमोदनी साहू, उप सरपंच विनोद बगर्ती, सेक्टर प्रभारी उत्तर पटेल, गोपाल गडतिया, जगदीश भोई, उद्धव पात्र, किशोरी साहू, उत्तर माहकुर, गंगाधर प्रधान, सुभाष बाघ, कृष्ण चरण भोई, खीरसागर साहू, देवेंद्र भोई, ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button