बसना

बसना : सिन्हा भोजनालय का भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने किया शुभारंभ… सिन्हा भोजनालय एंड बिरयानी अड्डा के संचालक आकाश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, हिमालय सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बसना. आज से नगर स्थित तहसील चौक में आकाश सिन्हा, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, हिमालय सिन्हा के द्वारा नगर सहित क्षेत्रवासियों के उत्तम भोजन व्यवस्था के लिए भोजनालय एंड बिरयानी अड्डा संचालित किया जा रहा है। भोजनालय के शुभारंभ के लिए उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा पूजन व फीताकाट कर भोजनालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल ने सिन्हा भोजनालय एंड बिरयानी अड्डा के संचालक आकाश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, हिमालय सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी अतिथियों के लिए उत्तम स्वरुचि भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, डड़सेना कलार समाज के नगर प्रमुख बाबूलाल डड़सेना, डॉ.गिरधारी लाल डड़सेना, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश डड़सेना, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शशिकांत साव, चंद्रभानु गजेंद्र, शिक्षक दिनेश डड़सेना, गिरीश गजेंद्र, नरेंद्र डड़सेना, व्यवसायी मुकेश डड़सेना राकेश डड़सेना, कलार समाज सचिव गोपेश डड़सेना, लोकनाथ डड़सेना, बीएमएएस डॉ.ओमेश डड़सेना, दुर्गेश डड़सेना सुरेश डड़सेना, रामकुमार सिन्हा, निखिल सिन्हा, विजय पटेल, अश्विनी प्रधान समेत नीलांचल सेवा समिति के सेक्टर प्रभारीगण व जनसंपर्क टीम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button