
भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन पूर्णाहुति में हुए शामिल
बसना। ग्राम बड़े लोरम में अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके पूर्णाहुति में मुख्य अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने श्री कृष्ण जी की पूजन कर क्षेत्र की विकास व खुशहाली की कामना की। इसके पू्र्व ग्रामवासियों ने भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का श्रीकृष्ण के पीला वस्त्र व पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा हरे राम हरे कृष्ण का जाप कलयुग का महामंत्र है इसके जपने से मानव जीवन में शांति और खुशहाली की प्राप्ति होती है।उन्होंने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जन सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अधिक से अधिक नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता लेकर सेवा का लाभ लेने एवं अपने ग्रामों के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एवं नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में आज से आयोजित किये जा रहे बसना विधानसभा क्षेत्र स्तरीय युवा खेल महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।
इस अवसर पर पंडित गोवर्धन कर, कीर्तन यज्ञकर्ता वरूण प्रधान, यजमान संतोष कर,बीजेपी महामंत्री सत्यवान प्रधान,ग्राम अध्यक्ष सप्तद्विजन प्रधान, ग्राम गौटिया विमल प्रधान,नीलांचल सेवा समिति परसवानी सेक्टर सह प्रभारी कमल साहू, जोन प्रभारी नीलमणि प्रधान, ग्राम प्रभारी नीलम प्रधान,कार्यालय प्रभारी तुलाराम नायक, नीलांचल सेवा समिति अध्यक्ष भीष्मदेव प्रधान, दुर्जय प्रधान, पुनीतराम नायक, रमला बाई नायक, महिला समिति अध्यक्ष सावित्री प्रधान, ग्रामीणजनों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।