
बसना
लोहड़ीपुर निवासी को भेजा गया सरायपाली, क्षेत्रवासी ले रहे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ
बसना(छत्तीसगढ़)//नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते हुए नीलांचल एंबुलेंस क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क सेवा जारी किया गया है। जिसका क्षेत्रवासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है।
इसी बीच आज लोहड़ीपुर निवासी पुष्पा बरिहा पति चैतराम बरिहा को इलाज के लिए नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा से नीलांचल सदस्यों की उपस्थिति में सरायपाली भेजा गया।