
जांजगीर-चांपा लोकसभा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं विधायक डॉ.सम्पत ने किया जनसंपर्क… कहा चुनाव के समय कांग्रेस के लिए भगवान होता है जनता, बाद में पहचानते तक नहीं।
बलौदाबाजार-भाटापारा। जांजगीर-चांपा लोकसभा अंतर्गत बिलाईगढ विधानसभा के बिलारी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़र टिकी है। आप सभी की भरपूर समर्थन व आशीर्वाद से तीसरी बार देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सौंपी गई तो यह विकसित भारत और सम्पन्न छत्तीसगढ़ की गारंटी होगा। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, मोदी जी इसे टॉप -3 में लाना चाहते हैं, ऐसे में उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बहुत जरूरी है।छत्तीसगढ़ में आगामी तीसरे चरण के लिए 7 मई को होने वाली वोटिंग में जांजगीर-चांपा समेत सभी सात सीटों पर कमल खिलेगा। अबकी बार चार सौ पार के मंत्र को सफल बनाने के लिए प्रदेश की सभी सीट नरेंद्र मोदी को जिताकर देना है। इसलिए लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर मतदान कर प्रचंड मतों से जीत दिलाना है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति हुई है उससे भी बुरी स्थिति लोकसभा चुनाव में होगी।
चुनाव के समय कांग्रेस के लिए भगवान होता है जनता, बाद में पहचानते तक नहीं : विधायक
सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि पांच साल में छत्तीसगढ़ में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमारे मुख्यमंत्री ने तीन महीने में कर दिखाया। अब हर पोलिंग बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरी हुई गारंटियों पर विजय की मुहर लगेगी। आज हमारे छत्तीसगढ की जनता पूरी तरह से जागरूक हो गई है और जानती है कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी जनता को अपना सब कुछ मानता है, जनता को भगवान का दर्जा देता है बाद में वही कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हो कर उसी जनता को पहचानने से इंकार कर देता है। कांग्रेस पार्टी के परिवारवादी सोच और स्वार्थ की राजनीति की वजह से भारत दुनिया से 70 साल पिछे रह गया था जिसे भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में भारत सिर्फ दस वर्षों में विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों की सुची में शामिल हो गया है। आज पूरी दुनिया विश्व शांति व खुशहाली तथा व्यापार सहित अनेक क्षेत्रों में भारत की ओर आश लगाए बैठी है। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े, सारंगढ़ बिलाईगढ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, छाया विधायक डॉ. दिनेश लाल जांगड़े,कलस्टर प्रभारी श्री द्वारिका प्रसाद साहू ने भी संबोधित किया।
इस दौरान संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महासमुंद सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, मण्डल अध्यक्षगण हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू, माधव साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नुरपति नायक, सरपंच रामसिंग कर्ष, महामंत्री राधेश्याम साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य नेमिस दास, सारंगढ़ छाया विधायक शिवकुमारी, अजय कुमार नायक, सोनू छाबड़ा, टहकराम साहू, इंदल बरिहा, राजकुमार पटेल, मनोज बारीक, संत कुमारी बरिहा, संजय यादव, ब्रज बिहारी यादव, सुरेन्द्र साहू, पुनिता प्रजापति सहित अन्य सम्मानित जन मौजूद थे।