पिथौरा

भाजपा युवा-महिला मोर्चा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल, कहा-हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने कसम खाई थी कि सरकार बनने के बाद शराबबंदी करेंगे, लेकिन हुई नहीं।

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा ने सांकरा में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की एवं दीवारों में कांग्रेस सरकार के विरोध वाले पोस्टर भी चस्पा किए।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने कसम खाई थी कि सरकार बनने के बाद शराबबंदी करेंगे, लेकिन हुई नहीं। कहा कि, जिस कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार भरा हुआ रहा है, वो कैसे शराबबंदी कर कुशल शासन चलाएगी। कांग्रेस की सरकार उसी शराब में ही 2000 करोड़ रुपये का घोटाला कर मुख्यमंत्री सहित विधायक अपनी जेब भरें हैं। आरोप लगाया कि, कांग्रेस सरकार की शह बिचौलियों शहरों से लेकर गांवों खुले तौर पर शराब बेच रहे हैं। कांग्रेस और इनकी सरकार ने महिलाओं के साथ पूर्णरुप से विश्वासघात किया है। महिलाओं ने चुनाव के वक्त शराबबंदी के झूठे वादों को सच मानकर कांग्रेस को वोट दिया था, ताकि उनका घर और समाज एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। लेकिन इसके उलट आज घर-घर में शराब पहुंच रही है। जिससे उनके परिवार का भविष्य गर्त पर जा रहा है। कांग्रेस सरकार में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं रहीं। शराब के नशे में उपद्रवी, असामाजिक तत्व महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार और कत्ल जैसी वारदात कर रहे हैं।

प्रदर्शन में प्रमुख रुप से सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सांकरा महामंत्री रामलाल मलिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष जशवंती पटेल, मण्डल महामंत्री मंजू यदुराज, सांकरा मण्डल उपाध्यक्ष भानूमति पटेल, सांकरा मण्डल मंत्री विनोद यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुनीत साहू, किसान मोर्चा राजेश विशाल, सोनू छाबड़ा, सीमा यादव, चंद्रीका यादव, सुनीता पारेश्वर, ललिनी प्रधान, महेत्तरीन डडसेना, रामबाई सिदार, रेशमा शामिल हुए।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button