बसना

समाज के जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया भाजपा प्रवेश,भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर किया स्वागत।

बसना विधानसभा के ग्राम जगदीशपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीतियों एवं बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के सेवाभाव से प्रभावित होेकर रविदास समाज जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रौतिया, ग्राम पंचायत कौड़िया सरपंच परमानंद कन्दोई, ग्राम पंचायत छिबर्रा सरपंच नारायण पटेल,पूर्व जनपद सदस्य डोला पटेल,कुंजल मिर्धा (सांकरा), गोवर्धन रात्रे, संतराम रात्रे, रविशंकर मिर्धा, राजू मिर्धा, धर्मेंद्र अंचल, टिकेश सोनवानी, सियाराम बन्दे, तुलसीदास अजम, गेंदलाल जाटवर, रामेश्वर सोनवानी, खगेश सोनवानी, लखन सोनवानी, दामोदर कन्दोई, संजू अजय, रामसिंग रौतिया ने भाजपा का दामन थाम लिया।भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।

भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज समाज प्रमुख पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। यह खासियत है भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की नीतियों की, जिसके चलते लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। हम सभी को एक होकर बसना विधानसभा क्षेत्र का विकास में योगदान देना है। ताकि हमारे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल हो।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button