
सुकमा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरणसिंह देव,कुमार करण सिंह देव, कुमार जय देव के पुज्य पिताजी सुकमा जमींदार साहब स्व.श्री कुमार लक्ष्मीनारायण देव जी के दशगात्र कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए तथा स्व.श्री कुमार लक्ष्मीनारायण देव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते विधायक किरणसिंह देव,कुमार करण सिंह देव,कुमार जय देव को शाल श्रीफल भेंट किए। इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद विजय बघेल,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम मटानी,अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, कोंडागांव विधायक कवासी लखमा,जी.नागेश, विधायक कार्यालय बसना प्रभारी प्रकाश सिन्हा, भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों सहित समस्त देव परिवार मौजूद रहें।