छत्तीसगढ़

आरंग : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल

आरंग. छत्तीसगढ़ के धर्म नगरी आरंग में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. सम्पत अग्रवाल द्वारा मंच पर पहुंचकर श्रीराधाकृष्ण एवं श्रीमद्भागवत पुराण की पूजन की तथा कथावाचक पंडित हिमांशु कृष्ण महाराज को शाल श्रीफल भेंट कर पुष्पहार पहनाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।

इस पावन भक्तिमय अवसर पर श्री राजेंद्र जी भाई साहब (धर्म जागरण), श्री नंदकुमार साय (पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग),श्री रामप्रताप सिंह (पूर्व संगठन महामंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़), श्री नवीन मारकण्डे( पूर्व विधायक, आरंग),श्री वेदराम मनहरें ( संयोजक), श्री भानु प्रताप शर्मा (अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज),श्री राजेश साहू, आलोक गुप्ता, गोविंद साहू, हरी शंकर सोनकर, विनय कुमार साहू, जितेंद्र धुरंधर ,खेमराज, विनय साहू, हेमंत कर्मले, तिलेश्वरी धुरंधर ( भाजपा, महिला मोर्चा रायपुर), चंदन अग्रवाल, आदेश सोनी ( मोटिवेशनल ट्रेनर) शीत गुप्ता (पार्षद,नगर पंचायत बसना),जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा (मीडिया सलाहकार), निशान्त भारद्वाज, नमन मिश्रा, अंकिता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button