बसना

बसना-पिथौरा में महतारी सम्मान रैली का आयोजन भाजपा सरकार में महतारी एवं नारीशक्ति का सम्मान होता है : विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से बुधवार को पिथौरा व बसना नगर में महतारी सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में नारीशक्ति ने हाथों में भाजपा झण्डा एवं मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का पोस्टर बैनर लेकर श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित होकर नगर भ्रमण किए। सर्वप्रथम सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक पिथौरा नगर में विधायक जनसंपर्क कार्यालय से महतारी सम्मान रैली का शुभारंभ किया गया तथा नगर भ्रमण करते दोपहर 12:00 बजे रैली का समापन किया गया, वहीं बसना नगर में दोपहर 02:00 बजे नगर मुख्य चौक शहीद वीर नारायण सिंह चौक से रैली की शुरुआत कर नगर भ्रमण करते शाम 05:00 बजे लोकसभा चुनाव कार्यालय में रैली का समापन किया गया।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने रैली में शामिल माता बहनों व भाजपा कार्यकर्ताओ एवं नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा परिवार के सदस्य हैं, आप सभी जानते हैं कि नारीशक्ति, मातृशक्ति एवं युवाओं का सम्मान भाजपा पार्टी में ही होता है, मोदी सरकार ने नारी शक्ति के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाएं ताकि देश की विकास में मातृशक्ति का भी महत्वपूर्ण योगदान हो। जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से हमारा भारत हर क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिख रहा है और आगे भी देशवासियों की आशीर्वाद से भारत विश्व का नंबर एक शक्तिशाली देश का दर्जा प्राप्त करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने दस साल में जो हासिल किया है, मोदी जी के आने वाले तीसरे कार्यकाल में भारत दोगुना रफ्तार से विकास करेगा। उन्होंने मातृ शक्ति का अभिनंदन कर नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित भाजपा को विजयी बनाने की जनता जनार्दन से अपील की व महिला शक्ति को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद देकर अपना विधायक चुने हैं ठीक उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने के लिए कमल फूल छाप पर मतदान करें। साथ ही उन्होंने मोदी लहर से जुड़ने की दिशा में भाजपा में प्रवेश करने वाले पिथौरा निवासी श्री सतपाल सिंह गम्भीर एवं श्री रमणजीत सिंह गम्भीर सहित अन्य सम्मानित सदस्यों का भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह, विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल,जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्षगण रमेश अग्रवाल जितेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी,मण्डल अध्यक्षगण अनिल अग्रवाल माधव साव नरेश सिंघल, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू,विधायक प्रतिनिधिगण अभिमन्यु जायसवाल, विक्की सलुजा, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,महामंत्री आशीष शर्मा, दुलीकेशन साहू,रीना गर्ग, विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा प्रभारी छबीलाल रात्रे, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल पार्षदगण शीत गुप्ता, महेन्द्र सिंह अरोरा, डेनियल पीटर, सोनू सोनवानी,भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,अभय धृतलहरें, विकास वाधवा, निर्मलदास, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, मोहित पटेल, राधेश्याम नायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button