बसना

पांच दिवसीय निशुल्क कराटे शिविर का हुआ शुभारंभ

बसना (महासमुंद)//स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बसना खेल ग्राउंड में पांच दिवसीय निशुल्क कराटे शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।बालिकाओं को आत्मरक्षा कराटे शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी नम्रता जैन के निर्देशानुसार में हो रहा है

शुभारंभ के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला लोकेश्वर कुमार कंवर महिला बाल विकास अधिकारी चंद्रहास नाग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस आत्मरक्षा कराटे शिविर को संचालन कराटे प्रशिक्षक – खिलेश बरिहा,मीरा पंडा, वंशिका चौहान, पूनम सिदार के द्वारा कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। यूनाइटेड सोतोकान कराटे डू इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेश बरिहा ने सभी प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की बारीकियों को बताया।जिसमें पंच, किक, ब्लाक,चाप, आई कित्ते, नुकित्ते,समान पंच जुड़ान पंच , डिप्स,वार्मअप,गेदान पंच,योकोगिरी,मायगिरी, स्टेट किक,उसरो किक,साया किक,साया पंच आदि विभिन्न तरीकों से बच्चों को आत्मरक्षा की गुर को सिखाया।

साथ ही साथ नियमित योग व्यायाम कराटे करने को कहा गया जिससे हमारे शरीर मजबूत एवं स्वस्थ बना रहे।

शानदार संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

JIVAN DAS

भारत अंचल के फाउंडर और ओनर है।संपर्क मो.न.-7354223749

Related Articles

मौसम
BALODA BAZAR Bhantapara
Back to top button